{"_id":"623227d4b7b61b22106f9159","slug":"an-independent-nominated-mirzapur-news-vns643631755","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक निर्दल ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक निर्दल ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को एक निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन किया और तीन ने नामांकन पत्र लिया। नामाकंन कक्ष में निर्दल प्रत्याशी प्रेमचंद ने नामांकन किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह, सपा के श्याम सुंदर सोनकर तथा कृष्णा सिंह ने नामांकन प्रपत्र लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग आफिसर प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे।
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च को तथा नाम वापसी 23 मार्च को होगी। मतदान नौ अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से अपरान्ह चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी। एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को अपने साथ 10 प्रस्तावक भी लाने होंगे। हालांकि, नामांकन कक्ष में एक साथ प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी।
19 को घोषित हुआ अवकाश
जिलाधिकारी ने होली पर्व को देखते हुए 19 मार्च को भी जिले में अवकाश घोषित किया है। इसके पहले एमएलसी चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम में 17 व 18 मार्च को नामांकन नहीं होना था। अब 19 मार्च को भी अवकाश घोषित होने से नामांकन को लेकर उहापोह की स्थिति हो गई है। एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि इस संबंध में शासन का निर्देश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।