{"_id":"5824c93e4f1c1bc932b39df0","slug":"ambulances-commotion-of-people-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस न मिलने पर लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस न मिलने पर लोगों का हंगामा
मिर्जापुर।
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत होने पर उसके शव को ले जाने के लिए एंबुलेेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुरुवार की भोर में चिकित्सालय परिसर में काफी हंगामा किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनको एंबुलेंस नहीं मिल पाई। किसी तरह से चालक मिला तो उसने चाभी तथा वाहन में तेल नहीं होने का बहाना बनाते हुए शव ले जाने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां मोहल्ला निवासी गोविंद कुमार 60 वर्ष की तबीयब खराब होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें छह नवंबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की भोर में हालत अधिक खराब होने पर बाहर से दवा लाकर दिया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ और भोर में गोविंद ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने शव को ले जाने के लिए किसी तरह एंबुलेंस चालक से संपर्क साधा तो उसने बताया कि चाभी उसके पास नहीं है। जबकि उसे चाभी दिलाया गया तो कहा कि वाहन में तेल नहीं है। यह सुनते ही परिजन नाराज हो गए और कहा कि शासन से शव घर तक पहुुंचाने की फ्री एंबुलेंस की सुुविधा प्रदान की है।