{"_id":"60fd74c18ebc3e5f0f600dee","slug":"ambulance-workers-will-be-on-strike-from-today-if-their-demands-are-not-met-mirzapur-news-vns6023581136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न होने परआज से हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न होने परआज से हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग की 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को लेकर रविवार तीसरे दिन जिला महिला अस्पताल में धरना दिया। रविवार तक मांगों के पूरा न होने पर सोमवार से हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी।
संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए, अनुभवी कर्मचारियों को ही रखा जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारियां को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में मृतक आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि 50 लाख दिया जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है, तक तक मिनिमम वेज व चार घंटे का ओटी दिया जाए। 23 हजार प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी ना ली जाए। मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहाकि रविवार तक मांगें नहीं मानी जाती है तो सोमवार से समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने पर शारदा प्रसाद, शेषमणि यादव, सुधीर तिवारी, भगवती यादव, प्रभुनरायण यादव, निलेश कुमार आदि रहे।