फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blood of relations minor grandson killed his grandparents with an axe

मिर्जापुर में दादा-दादी की हत्या: नशे के लिए नहीं दिए पैसे, तो नाबालिग ने फावड़े से काट कर मार डाला

Sat, 04 Jan 2025 05:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपने दादा- दादी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Blood of relations minor grandson killed his grandparents with an axe
हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गांजा पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तालर गांव में पाही पर मड़हा बनाकर रह रहे दादा-दादी पर शनिवार की शाम को नाबालिग पौत्र ने फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पौत्र ने अपने सिर पर भी फावड़ा मारकर ब्लेड से गला काट लिया। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे तब तक दादा-दादी की मौत हो गई। घायल आरोपी पौत्र को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
तालर गांव निवासी नरसिंह कोल के पिता पितांबर (85) व मां हीरावती (80) पिछले 10 साल से घर से डेढ़ किमी दूर जंगल की ओर पाही पर मड़हा बनाकर रह रहे थे। दोनों खेत की रखवाली करते थे। नरसिंह कोल का सबसे छोटा पुत्र 15 वर्षीय छोटू शनिवार को शाम को पाही पर दादा-दादी के पास पहुंचा। वहां वह गांजा पीने के लिए पैले मांगने लगा और काटने व मारने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


यह सुनकर पड़ोस के एक लड़के ने छोटू के घर पर जाकर उसके पिता नरसिंह को इसकी जानकारी दी। उधर छाेटू ने मड़हे के अंदर सरिया से दादा पितांबर पर हमला कर दिया। इसके बाद फावड़े से उनके गले पर वार किया। गला कटने से लहूलुहान होकर दादा गिर गए तो उनके सिर पर फावड़े से मारा। बचाव करने दादी हीरावती आईं तो उनके भी सिर पर फावड़े से हमला किया। घर में चावल बिखेर कर दरवाजा बंद कर बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपने सिर पर फावड़े से वार कर ब्लेड से गला काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान उसके पिता नरसिंह परिवार और ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। नरसिंह ने दरवाजा खोलकर देखा तो माता-पिता मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मड़हे में खून फैला था। घायल छोटू को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

नरसिंह ने बताया कि उनका पुत्र छोटू गांजे का सेवन करता है। माता-पिता को वृद्धा पेंशन मिली थी। कमरे में डिब्बे में रखा चावल बिखरा पड़ा था। इससे लग रहा है कि नशा करने के लिए पैसा नहीं मिलने पर उसने हमला किया।

क्या बोले अधिकारी

शनिवार को शाम को पौत्र ने अपने दादा-दादी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। यह भी बताया जा रहा है कि पहले वह अपने पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया। इस पर गुस्से में आकर उन्हीं पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। -अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक

गांजे के लिए पैसे न देने पर नाबालिग ने दादा-दादी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। -महेंद्र पाल सिंह, सीओ ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed