फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Alleged irregularities in paddy procurement

धान खरीद में बरती गई अनियमितता

Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी के पड़री में विगत विपणन वर्ष 2015-16 में धान खरीद में हुए घोटाले का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश के बाद मामले की जांच शुरु हुई। जिसमें धान क्रय क्रेंद पर 648 कुुंतल धान और पांच हजार जूट बोरे कम पाये गए। जांच रिपोर्ट के बाद क्रय केंद्र प्रभारी भूपेंद्र प्रताप के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन



जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने जिला विकास अधिकारी को भेजे जांच रिपोर्ट में बताया कि क्रय केंद्र पड़री से संबद्ध मेसर्स स्नेह प्रभा राइस मिल के प्रोपराइटर ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि 648 कुंतल धान और पांच हजार जूट के बोरे कम पाये थे। राइस मिल मालिक के अनुसार क्रय केंद्र प्रभारी ने फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का दुरुपयोग किया है। 
विज्ञापन



डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी से कई बार क्रय पंजिका, बिल बुक, आरटीजीएस विवरण और बोरा अभिलेख मांगा गया है। बावजूद इसके आज तक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा अनियमितताओं की जांच संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी विंध्याचल संभाग द्वारा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रय केंद्र प्रभारी पर अनियमितता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति आयुक्त खाद्य तथा रसद लखनऊ को भेजी जा चुकी है। अनियमितता के कारण धान खरीद वर्ष 2015-16 में नेपाल सिंह द्वारा खरीदे            गए 133.20 कुंतल धान का रुपया एक लाख 87 हजार 812 रुपये का भुगतान आज तक नहीं हो सका है।

वर्तमान क्रय केेंद्र प्रभारी अल्पना चौरसिया ने संभागीय लेखाधिकारी खाद्य को पत्र भेजकर भुगतान की मांग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed