फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All office bearers elected unopposed

निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी

Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
All office bearers elected unopposed
निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता। - फोटो : MIRZAPUR
विंध्य युवा अधिवक्ता समिति कचहरी परिसर तहसील लालगंज का वार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। सभी पदों के लिए निर्वाचन निर्विरोध हुआ। नवगठित समिति के पहले चुनाव के पदाधिकारियों के नामों की चर्चा और निर्विरोध चुनाव तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

निर्विरोध चुने जाने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अली हसन, सचिव बृज भूषण पांडे, संयुक्त सचिव देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार प्रजापति बनाए गए। निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि समिति सदस्यों व कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव आपसी सहमति का परिणाम है। निर्वाचन अधिकारी जीत नारायण दुबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में की। नवगठित समिति कार्यकारिणी के सदस्य शरद कुमार मौर्य, सत्य प्रकाश तिवारी, आलोक कुमार पाल , रामराज सिंह, हृदय नारायण यादव, जय प्रकाश दुबे, श्री प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, अभय शंकर तिवारी, प्रभाकर द्विवेदी, जनार्दन प्रसाद मिश्र, राजेंद्र कुमार आदि कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि संगठन वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए दायित्व संवैधानिक प्रक्रिया के साथ निर्वहन करने के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed