{"_id":"612512808ebc3e79b801e6ba","slug":"all-four-accused-of-lineman-murder-case-arrested-mirzapur-news-vns607675792","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन हत्याकांड के चारों आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन हत्याकांड के चारों आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। थाना क्षेत्र के बकियाबाद गांव में एक सप्ताह पूर्व लाइनमैन की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी समेत पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को भागने के फिराक में खड़े तीन आरोपितों को ग्लेनहिल स्कूल के सामने बने अंडर पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चौथे आरोपित को पिरल्लीपुर से पिस्टल व कारतूस के साथ गिफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपितों का चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के बकियाबाद निवासी अनिल सिंह ( 35 ) पुत्र रमाशंकर सिंह पिरल्लीपुर पावर हाउस में संविदाकर्मी था। बीते सोमवार की रात को बकियाबाद गांव के भगैती देवी मंदिर के पास के इलाके में बिजली नहीं आ रही थी। सूचना पर संविदाकर्मी अनिल सिंह गांव में बिजली समस्या को दुरुस्त किया। घर जाते समय मंदिर के पास पहुंचने इंद्रजीत ने गोली मारकर अनिल सिंह की हत्या का दिया था। अनिल की मां मुनक्का देवी ने मां भगौती देवी मंदिर पर पूूजा के के चंदे के पैसे को लेकर हुए विवाद में हत्या करने की तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर पर हत्यारोपी इंद्रजीत बिंद उर्फ मुन्ना पुत्र छविनाथ और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी। छानबीन में शशि कुमार उर्फ टोनी पुत्र रामफल सिंह निवासी बकियाबाद थाना चुनार व रविन्द्र कुमार सिंह पुत्र फौजदार सिंह निवासी बकियाबाद थाना चुनार का नाम प्रकाश में आया। सोमवार को पुलिस ने ग्लेनहिल स्कूल के सामने बने अंडर पास से भागने के फिराक में खड़े इंद्रजीत, शशि कुमार और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित इंद्रजीत से पूछताछ के बाद पुलिस ने पिस्टल व कारतूस को अवनीश कुमार यादव उर्फ यश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी पिरल्लीपुर के घर से बरामद कर गिरफ्तार किया।