फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aksian recommend giving the adverse

एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की सिफारिश

Sun, 11 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 11 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aksian recommend giving the adverse

विज्ञापन

सांसद की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में शासी निकाय की बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यो और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बाण सागर के किसी अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर बाण सागर खंड -9 के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और इनके खिलाफ शासन को पत्र लिखने को कहा है।

साथ ही अधूरी सूची देने पर एईएमआई से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान बाण सागर परियोजना का नोडल अधिकारी सीडीओ अमित सिंह को नामित किया गया।

सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बाण सागर परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है। किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाए। जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सीडीओ अमित सिंह को बाण सागर परियोजना का नोडल अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन


 साथ ही परियोजना की समीक्षा कर गति प्रदान करने को कहा। वहीं आठ माह बीतने के बाद भी जनप्रतिनिधियों को अधूरी सूची उपलब्ध कराने पर एईएमआई से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने ग्राम चेरुई में अधिक लोगों का जाबकार्ड बनाए जाने और रोजगार देने को कहा। बोलीं कि मनरेगा के द्वारा सिंचाई व लघु सिंचाई द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यो की सूची उपलब्ध कराई जाए।

सड़कों के उच्चीकरण के मामले में सही उत्तर नहीं दे पाने पर पीएमएसवाई के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय 72 घंटे में नहीं बदले जाने पर नाराजगी जताई। निर्धारित समय के अंदर खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की हिदायत दी।

इस दौरान मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने बताया कि कलवारी से मड़िहान संपर्क मार्ग अत्यंत खराब है। इस समस्या को गत बैठक में उठाया गया था।

साथ ही विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई थी। संबंधित विभाग की ओर से रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन मार्ग की मरम्मत अभी तक नहीं कराया गया है।

डीएम ने अधीशासी अभियंता को चेतावनी देते हुृए तत्काल मार्ग मरम्मत कराने का निर्देश दिया। सांसद ने स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत व सफाई कराने पर जोर दिया। कहा कि ग्रामीण पेयजल योजनांतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए हैंडपंपो के अधिष्ठापन व रीबोर की सूची का सर्वे कराने में मानक में नहीं आ रहा है।


 ऐसे हैंडपंपो की सूची तत्काल संबंधित जनप्रतिनिधियों को भेजने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया। निर्मल भारत अभियान, पेंशन, एनआरएलएम, आईएपी, बीआरजीएफ सहित अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, विधायक ललितेश त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपसिथत रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed