फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agriculture Minister Suryapratap Shahi said in the state-level Kharif Productivity Seminar - Sow more and more pulses crops

राज्यस्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-अधिक से अधिक दलहनी फसलों की करें बुआई   

Tue, 12 May 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 12 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Suryapratap Shahi said in the state-level Kharif Productivity Seminar - Sow more and more pulses crops
- फोटो : अमर उजाला

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंगलवार को कहा कि किसान अधिक से अधिक दलहनी फसलों की बुआई कर लाभ उठाएं। उन्होंने खेतों में जिप्सम के प्रयोग पर बल दिया। कहा कि इससे अच्छी पैदावार होती है। वह मिर्जापुर एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा बरसात हो गई है। किसान खेतों की गहरी जुताई कर के ढैचा की बुआई करें। 40 दिनों के बाद फसल तैयार होने पर उसे खेतों में ही पलट दें। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। फसल बीमा योजना पर कहा कि अब यह अनिवार्य न होकर स्वैच्छिक कर दिया गया है।
विज्ञापन


जो किसान बीमा का भागीदार नहीं बनना चाहते, उन्हें इसकी सूचना संबंधित बैंक शाखा को 31 जुलाई से सात दिन पूर्व प्रार्थना पत्र के माध्यम देनी होगी। प्रमुख सचिव कृषि डा. देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक रसायनों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग के अनुसार जनपदों को धान का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। मिर्जापुर में नई धान प्रजाति के आवंटन व उत्पादन के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी प्रमाणित बीजों पर कृषि विभाग की ओर से 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed