{"_id":"fc5804d567b2a33fc42bb46dfe4f2867","slug":"agent-charged-with-embezzlement-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एजेंट पर लाखों के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंट पर लाखों के गबन का आरोप
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक कंपनी के एजेंट द्वारा लोगों के पैसे का गोलमाल करने की शिकायत मिलने पर नगर के आधा दर्जन इलाके की महिलाएं बुधवार को एजेंट के मां एवं पत्नी को लेकर फतहां चौकी पहुंची और उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि या तो उनका पैसा दिलाया जाए या फिर एजेंट समेत उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उनकी मांग पर चौकी प्रभारी ने आरोपी को पकड़ कर उनका पैसा दिलाने का आश्वासन दिया।
महिलाओं ने बताया कि एक निजी कंपनी का एजेंट उनका पैसा कंपनी में जमा करता था, लेकिन रसीद उन्हें नहीं देता था। कई बार रसीद देने की जिद करने पर उसने जब लोगों को रसीद मुहैया कराया तो उसमें पचास हजार की जगह मात्र 11 हजार रुपये जमा किए गए थे। पूछने पर कहा कि बाकी पैसा भी जमा है लेकिन उसकी रसीद नहीं मिली है।