फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the season of fire havoc on crops

मौसम के बाद फसलों पर आग का कहर

Fri, 10 Apr 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 10 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the season of fire havoc on crops
पूर्वांचल में गुरुवार को आग लगने से लगभग 225 बीघे से अधिक गेहूं व अन्य फसलें राख हो गईं।
विज्ञापन


 एक व्यक्ति की भी जलने से मौत हो गई। दर्जन मड़हे भी आग की भेंट चढ़ गए। मिर्जापुर जमालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर  30 से अधिक किसानाें की गेहूं एवं मसूर की करीब सवा सौ बीघा फसल राख हो गई।

लोगों का आरोप है कि यह आग लगाई गई है। गाजीपुर में आग से झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सोनभद्र में चार लोग जख्मी हो गए। बलिया में 52 बीघा और दो दर्जन मड़हे जल गए।
विज्ञापन


मऊ में एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जौनपुर में कठौरा गांव की दलित बस्ती में आग लगने से 15 मड़हे जल गए। वाराणसी के चोलापुर, चौबेपुर और दानगंज में आग से काफी नुकसान हुआ है। आजमगढ़ में कई स्थानों पर  लगी आग से 20 बीघा की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणाें के अनुसार मिर्जापुर के जमालपुर गांव के सिवान के खेताें से गुरुवार की दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरे सिवान की पूरी फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीण दौड़कर सिवान में पहुंचे और आग बुझाने लगे।


 तब तक एसओ फोर्स के साथ आ गए और ग्रामीणाें के साथ आग बुझवाने लगे, लेकिन हवा तेज होने से कोई असर नहीं हो रहा था। किसानों के सामने उनकी पूरी फसल राख हो गई।

उधर,  काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड के नहीं आने पर ग्रामीण गुस्सा गए और हंगामा करने लगे ।

इसी बीच किसी ने कहा दमकल आ रही है। यह सुनते ही किसान भड़क गए। इस पर एसओ ने फायर ब्रिगेड को रास्ते से ही वापस करवा दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed