फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   advocates protest collector house for apologies from dm in  mirzapur

यूपी: डीएम से माफी मंगवाने को लेकर कलेक्टर परिसर पर अड़े अधिवक्ता, कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी

Sat, 06 Mar 2021 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
advocates protest collector house for apologies from dm in  mirzapur
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जले में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से माफी की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संग दुर्व्यवहार मामले में माफी मांगने को लेकर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने कलेक्टर पर प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय का घेराव किया

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने अधिवक्ताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता माफी मंगवाने की बात पर अड़े रहे। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों को बंद कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम कार्यालय में फरियादी को लेकर गए अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि डीएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर माफी मांगने के बाद हड़ताल समाप्त करने की बात कही थी। शनिवार को अधिवक्ता सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर शहर, कटरा कोतवाली व महिला थाने की फोर्स कलेक्ट्रेट में पहुंची। एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय अधिवक्ताओं को समझाने में लगे रहे, लेकिन अधिवक्ता मानने को तैयार नहीं थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक डीएम माफी नहीं मांगते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed