फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates in judicial work protesting against murder of children

बच्चों की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Advocates in judicial work protesting against murder of children
लालगंज। बामी गांव में तीन बच्चों की हत्या के विरोध में उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांग की कि मासूमों के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को को समिति के अध्यक्ष ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। समिति के पूर्व अध्यक्ष केदारनाथ शुक्ला ने मांग की कि इस तरह की घटना क्षेत्र को भयभीत करने वाली है। ऐसी घटना का खुलासा जरूरी है। पूर्व अध्यक्ष कैलाश पति त्रिपाठी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं की जांच और त्वरित न्याय दिलाने की जरूरत है। इसी प्रकार की बात समिति के पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल सिंह ने मांग की। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुनाथ दुबे, चौधरी श्याम नारायण यादव, चंद्रदत्त त्रिपाठी, बालकृष्ण मिश्र, धनेश्वर गौतम, हरिनंद सिंह, दिलीप दुबे, राकेश मिश्र, कमलेश मिश्र आदि अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने जताया शोक
लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में नाबालिग बच्चों के घर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार भारती पूर्व विधायक सूर्यभान मंडल प्रभारी गुड्डू राम आदि पहुंचे थे। वृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दूमणि त्रिपाठी के साथ विहिप व आरएसएस से संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार यादव परिजनों से मिले और प्रदेश स्तर की घटित इस घटना पर चिंता जाहिर किया। कहा की पूरे मामले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे। वहां पहुंचने वालों में व्यापारी हरिशंकर मिश्रा, लवकुश त्रिपाठी, दिवाकर कुलदीप ,रोहित, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed