फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates demonstrated by boycotting work

कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated by boycotting work
चुनार तहसील में व्याप्त अनियमितता के विरोध में चक्रमण कर नारेबाजी करते अधिवक्तागण। - फोटो : MIRZAPUR
चुनार। तहसील में अधिवक्ताओं ने अनियमितता व भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि तहसील प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया तो तालाबंदी कर आंदोलन तेज किया जाएगा। नव युवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सुबह तहसील परिसर में चक्रमण कर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अनियमितता को लेकर कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि दाखिल खारिज, पैमाइश, आबादी, फाट बंटवारा आदि के मुकदमों में अनियमितता चरम पर है। लंबे समय से शुल्क जमा करने के बाद भी पैमाइश नहीं कराई जा रही है। संबधित जांच अधिकारी प्रार्थना पत्रों पर घर बैठे रिपोर्ट लगा रहे हैं। अध्यक्ष ने चेताया कि यदि शीघ्र तहसील प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया तो अधिवक्ता तहसील में तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन शुरू करेगे।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, गजेन्द्र नारायण सिंह, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, मटरू सिंह, सुभाष सिंह, राम निहाल, रामरखन यादव, अनवर अली आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed