फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates demonstrated about power restoration

बिजली बहाली को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated about power restoration
लालगंज। मंगलवार को विद्युत बहाली की मांग को लेकर के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मांग किया कि कोई भी आंदोलन समाज और मानवाधिकार के विरुद्ध नहीं होना चाहिए। चार लाख की आबादी अंधेरे में है और मूलभूत रोशनी से वंचित है।
विज्ञापन

उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरूण त्रिपाठी प्रदर्शन के दौरान कहा कि तहसील क्षेत्र की चार लाख की आबादी अंधेरे में है। यह आंदोलन समाज को परेशान करने वाला है। समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाशपति त्रिपाठी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। यह लड़ाई सरकार और विद्युत विभाग का है। उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इसी प्रकार की बात वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक संसाधनों का उपभोग ऊर्जा के बिना ठप होने से रतजगा के कारण बीमारी बढ़ने की अंदेशा बढ़ चुकी है। वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन उपभोक्ताओं के विरुद्ध माना जा रहा है क्योंकि विद्युत आपूर्ति ठप है। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुनील दुबे सूर्य प्रताप सिंह, अजय कुमार मिश्रा, श्रीकांत सिंह, राजेंद्र सिंह, निहाल खान ,सुनील पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed