{"_id":"57cc6dc24f1c1be2423177e0","slug":"adulteration-those-two-and-a-half-million-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट करने वालों पर ढाई लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट करने वालों पर ढाई लाख जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाकले का दाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर तेल, बिस्कुट, दूध और मिठाइयों के 13 नमूने लिए थे। उनमें मिलावट पाई गई थी। एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर ने आठ मिलावटखोरों पर दो लाख 55 हजार का जुर्माना किया है। इसके अलावा दूध के चार नमूने फेल हुए, जिन पर बाद में कार्रवाई होगी।
जिला खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग द्वारा विगत दिनों जांच अभियान चलाकर 13 नमूने लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान बरफी के पांच, बिस्कुट के दो, दूध का एक, लड्डू का दो और सरसों तेल का तीन नमूना भरा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर के यहां वाद दायर किया।
एडीएम ने मामले की सुनवाई के बाद मिलावटखोरों पर कार्रवाई की। नमक में मिलावट पर जेके चेम फूड इंडस्ट्रीज राजस्थान पर एक लाख और विक्रेता सुरेंद्र प्रसाद मड़िहान पर 25 हजार, बरफी में मिलावट पर अदलहाट खुजरौल के लालव्रत पर 10 हजार, खोवा में मिलावट पर घोरावल के उमाशंकर पर 25 हजार और काली मिर्च में मिलावट पर अहरौरा पटवा टोला के प्रभात केसरी पर 25 हजार का जुर्माना लगया।