{"_id":"61f838bc350559597a262dfa","slug":"additional-director-health-inspected-the-chc-mirzapur-news-vns636343614","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.अशोक कुमार ने क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार की शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इस दौरान कमियां मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मियों को समय से ड्यूटी पर आने तथा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरीश चंद्रा से मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गंदगी में मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को आगाह किया कि सोशल डिस्टेंस के अलावा कोरोना गाइडलाइन का हरसंभव पालन करें। उन्होंने वार्डों व लेबर रूम का भी जायजा लिया। मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दवा वितरण कक्ष पहुंचने पर पता चला कि मरीजों को दी जाने वाली होम्योपैथी दवा का अभाव बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्रा, रमेश चंद्र, शिवाकांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।