फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adarsh pond: CDO angry over negligence in construction

आदर्श तालाब : निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ नाराज

Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Adarsh pond: CDO angry over negligence in construction
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को क्षेत्र कई परियोजनाओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही 15 दिन में काम कराने का निर्देश देते हुए तय समय में काम पूरा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक गांव में आदर्श तालाब का निर्माण एक साल बीतने के बाद भी अधूरा है। इसके सुंदरीकरण कार्य का मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान तालाब के निर्माण कार्य का इस्टीमेट नहीं दिखा पाने पर लोक निर्माण विभाग के सहायक व अवर अभियंता से सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिन में तालाब का निर्माण कार्य पूरा कराने की मोहलत दी। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा बीडीओ को काम की निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व जयपट्टी कलां गांव में अमृत सरोवर के लिए चयनित तालाब पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह के साथ नारियल फोड़कर एवं फावड़ा चलाकर कर सीडीओ ने तालाब की खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तालाब में पानी भरे जाने के बारे में जानकारी ली और तालाब के पूर्व में किसी योजना के तहत चयनित होने के बारे में बीडीओ से पूछताछ की। बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में तालाब को आदर्श तालाब के लिए चयनित किया गया था। सीडीओ ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इसी तरह सीडीओ ने भुइलीखास गांव स्थित निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद अधिकारियों को समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, आनंद सिंह बंटू, प्रधान कमलापति सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed