फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken against those who park on the platform

प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Dec 2020 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who park on the platform
मिर्जापुर। रेलवेे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वाहन खड़ा करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत आरपीएफ की ओर से रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है। यह सब प्लेटफार्म पर सुरक्षा के दृष्टिगत किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर रेलवे के अधिकारी या कर्मचारी अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं, यह नियम के विरुद्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर बाइक या साइकल खड़ा करना मना है। वहीं रेलवे के कर्मचारियों का कहना है कि सबसे अधिक बाइक पुलिस वालों की ही खड़ी होती हैं। प्लेटफार्म पर बाइक खड़ा होने पर किसी ने ट्वीट कर शिकायत की है, इसके बाद आरपीएफ के उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में बाइक न खड़ा करने के लिए पत्र भेजा है। इसमें बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत प्लेटफार्म पर बाइक आदि न खड़ी की जाए। बाइक खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed