फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ACTION on those who make illegal mining minister

अवैध खनन करनेवालों पर करें कार्रवाईः मंत्री

Sat, 09 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sat, 09 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
ACTION on those who make illegal mining minister
विकास भवन में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा, बाल विकास और पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने मातहतों को अवैध खनन पर शिकंजा कसने का  निर्देश दिया। 
विज्ञापन

कहा कि जिले में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। निर्देश दिया कि खनन को बंद किया जाए। खान विभाग को यदि प्रशासन और पुलिस की आवश्यकता है, तो पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा। बावजूद अवैध खनन की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ के कार्याें की समीक्षा के दौरान जिले में डग्गामार वाहनों के संचालन पर भी नाराजगी जताई। कहा कि जिले में डग्गामार ओवर लोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। डग्गामार और ओवरलोड वाहनों का संचालन तत्काल बंद किया जाए। पेड़ोें की कटाई और अवैध आरा मशीनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा कि किसान मौसम की मार से परेशान हैं। किसानों को अविलंब सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कोआपरेटिव को निर्देश दिया कि किसानों को बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। जल निगम की समीक्षा के दौरान कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। खराब और रिबोर योग्य हैंडपंपों की सूची बना लें और प्राथमिकता पर रिबोर कराएं। फायर ब्रिगेड को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र, पीडी राजीव बनकटा, डीसी सुशील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed