फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of taking out tender arbitrarily, demonstrated

मनमाने ढंग से टेंडर निकालने का आरोप, किया प्रदर्शन

Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking out tender arbitrarily, demonstrated
मिर्जापुर के कछवां आदर्श नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को सभासद अधिशासी अधिकारी कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर मनमाने ढंग से टेंडर निकाल कर कार्य करने का आरोप लगाया। नारेबाजी करते हुए सभासदों ने कहा जब तक निविदा निरस्त नहीं कर दी जाती प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही तेगबहादुर वार्ड की सभासद वंदना सिंह ने चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी पर सभासदों के हक व अधिकारों का हनन किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि बोर्ड की बैठक किए बिना चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी मनमाने ढंग से लगभग सत्तर लाख रुपये का निविदा निकाल दिए। कहा जब तक निविदा निरस्त नहीं हो जाएगी तब तक प्रदर्शन अनिश्चित काल तक के लिए रोजाना चार घंटे चलता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान चेयरमैन अपने कार्यालय से गायब रहे। प्रदर्शन में सुभाष मौर्या, सदाकत अली, संतोष यादव, कृष्ण कुमार, बृजलाल, सीता देवी, नीरज रावत आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed