फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of cattle smuggling arrested with 14 cattle

Mirzapur News: 14 गोवंश के साथ पशु तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of cattle smuggling arrested with 14 cattle
राजगढ़। धनसीरिया रेलवे पुल के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में तीन बजे दो पिकअप पर लदे 14 गोवंश बरामद कर पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर में तीन बजे दो पिकअप पर 14 गोवंश लादकर चार पशु तस्कर घोरावल से राजगढ़ होते हुए बिहार ले जा रहे थे। पशु तस्कर राजगढ़ के किसान इंटर कॉलेज के सामने से रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे पहुंचे, तभी सामने से गश्त कर लौट रही पुलिस की जीप आ गई। जिसे देख पशु तस्कर पिकअप से उतरकर भागने लगे। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने दौड़ाकर एक पशु तस्कर को पकड़ लिया, जबकि तीन पशु तस्कर भाग गए। दोनों पिकअप पर सात-सात गोवंश मिले। पशुओं का मेडिकल कराकर धौहा स्थित गोवंश आश्रय स्थल भेजवाया। पकड़ा गया आरोपी बुल्लू यादव निवासी दुबे के सरैया थाना चैनपुर भभुआ बिहार है। बुल्लू यादव निवासी दुबे के सरैया थाना चैनपुर भभुआ बिहार है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि खोराडीह की ओर से लौट रहे थे, तभी धनसीरिया अंडरपास रेलवे पुल के नीचे खड़े वाहन से उतरकर चार युवक भागने लगे। उनसे से एक को पकड़ लिया गया। दो पिकअप से 14 गोवंश बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed