{"_id":"620947d26815b565de1af5f4","slug":"accused-arrested-for-cheating-money-from-atm-mirzapur-news-vns6384601179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पैसा ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से पैसा ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश निकलने वाले स्थान पर खांचा लगाकर पैसा निकालने वाले एक जालसाज को तहसील चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से नकदी, एल्यूमिनियम की चिमटी आदि बरामद किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुुलिस लाइन में किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहा स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने गए युवक के खाते से पैसा कट गया पर उसे एटीएम से पैसा नहीं मिला। उसने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने सीसीटीवी की छानबीन किया तो नए तरह की जालसाजी नजर आई। शिकायत करने वाले युवक के जाने के बाद एटीएम में दो युवक आए और एटीएम के पैसा निकालने वाले स्थान से एक एल्यूमिनियम का खांचा निकाला। जिसमें पैसा था। उसे लेकर चलते बने। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु किया।
रविवार को चौकी प्रभारी कचहरी अनिल कुमार पीड़ित के साथ तहसील चौराहे पर जानकारी ले रहे थे तभी बाइक सवार दो लोग गए। जिन्हें देखकर युवक ने पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी एक आरोपी मान मोहम्मद निवासी सीरीपुर इमामगंज प्रयागरज को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी मनोज उर्फ मोहन लाल पुत्र मेवा लाल मिस्त्री निवासी सरायसिद्दी इमामगंज सुरियावां भदोही फरार हो गया। ये तहसील चौराहा स्थित एटीएम से 10-10 हजार दो बार पहले निकाले थे।
विज्ञापन
एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी पहले अपने एटीएम को लगाकर पैसा निकलने वाले स्थान पर एक एल्यूमिनियम की चिमटी जैसा खांचा उसमें लगा देते थे। दूसरा कोई पैसा निकालता था तो पैसा उस खांचे में आ जाता था। पैसा बाहर न आने पर वह बाहर चला जाता था। जिसके बाद आरोपी खांचे को निकालकर पैसा लेकर चले जाते थे। आरोपितों के पास से 5000 नकद, एल्युमिनियम की चिमटी, दो मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया। फरार मनोज बीटेक किया है। इनका संगठित गिरोह है। तो प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी में इस तरह का कार्य करते हैं।