{"_id":"62a38fcbb88e0c5f2f2db326","slug":"accident-swaying-on-gadai-river-without-railing-mirzapur-news-vns658266634","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडई नदी पर रेलिंग विहीन रपटा दे रहा दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडई नदी पर रेलिंग विहीन रपटा दे रहा दुर्घटना को दावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। क्षेत्र के ओड़ी-देवरिला मार्ग पर गडई नदी पर रेलिंग विहीन रपटा दुर्घटना को दावत दे रहा है। रेलिंग पिछले पांच वर्षों से टूटी है। जर्जर रपटे के अगल-बगल गहरी खाईं व अंधा मोड़ होने के कारण हमेशा दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
सबसे ज्यादा परेशानी का सामना शाम ढलने के बाद शुरु हो जाती है। साइकिल सवार व पैदल चलने वाले लोग भयभीत रहते हैं। थोड़ी सी असावधानी हुई कि लोग रपटें व सड़क के उपर बने ढलान के चलते नदी में गीर कर चोटिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुल रहित रपटा काफी पुराना व काफी जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में रपटे पर दो फिट उपर से पानी बहता है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। रपटे को ऊंचा उठाने की मांग यहां के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार किया लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। ज्ञातव्य है कि अदलहाट स्टेट हाइवे से निकला गौरही तियरा मार्ग ओडी देवरिला जमालपुर रामपुर मार्ग, भाईपुर- डवक मार्ग, शेरवां से गौरी बियार भाई मार्ग को क्रास करते हुए कंचनपुर मार्ग में जगदीशपुर तक को जोड़ने वाला यह ओड़ी-देवरिला मार्ग पर गडई नदी में बना पुल रहित रपटा विकास खण्ड जमालपुर की जीवन रेखा है। इस संबंध में अन्नदाता मंच के जमालपुर ब्लाक प्रभारी चौधरी रमेश सिंह का कहना है कि सूबे की सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का पैतृक गांव ओड़ी होने के कारण लोगों को पूरा भरोसा है कि अतिशीघ्र ही मंत्री द्वारा ओडी मार्ग पर गडई नदी में पुल के निर्माण सहित विकास खण्ड जमालपुर में बहुत सारे जनहित से जुड़े विकास कार्य करवाए जाने की उम्मीद है।