फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident in Vindhyachal Brothers and sisters Drown in Ganga while bathing who came with family from jaunpur

विंध्याचल में हादसा: स्नान करते समय गंगा में डूबे भाई-बहन, जौनपुर से माता के दर्शन को आया था परिवार, मचा कोहराम

Sun, 01 May 2022 12:17 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 12:17 PM IST
सार

विंध्याचल के परशुराम घाट पर गंगा स्नान करते समय भाई और बहन डूब गए। भाई की मौत हो गई वहीं बहन की तलाश की जारी है। हादसे से उनके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Accident in Vindhyachal Brothers and sisters Drown in Ganga while bathing who came with family from jaunpur
परशुराम घाट पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल के गंगा घाटों पर डूबने की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह एक और हादसा हो गया। परशुराम घाट पर  गंगा स्नान करते समय भाई-बहन गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने गंगा में कूदकर युवक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना को लेकर गंगा किनारे अफरातफरी मच गई। जौनपुर जिले के मछलीशहर निवासी एक परिवार के 18 लोग रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे। दर्शन- पूजन करने से पहले सभी लोग परशुराम घाट पर स्नान करने पहुंचे। परिवार के युवा लड़के-लड़कियां गंगा में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान ऋषि तिवारी (26) पुत्र दिलीप तिवारी और उसकी बहन खुशी तिवारी (20) स्नान करते समय डूबने लगी। उनको डूबता देख मौके पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाकर ऋषि तिवारी को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी तिवारी गंगा में समा गई। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर 
लोगों की भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि विंध्याचल में लगातार इस तरह के हादसे होते रहते हैं लेकिन  बचाव के उपाय नहीं किए जा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed