फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident in Mirzapur: Truck suddenly took brakes, ambulance collided from behind, two died 

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने अचानक लिया ब्रेक, पीछे से टकराई एंबुलेंस, दो की मौत 

Mon, 08 Nov 2021 10:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 10:18 AM IST
सार

मिर्जापुर में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित शर्मा मोड़ के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से एंबुलेंस पीछे से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Mirzapur: Truck suddenly took brakes, ambulance collided from behind, two died 
मिर्जापुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जयंत स्थित नेहरू अस्पताल के मरीज को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, वाराणसी छोड़कर लौटते समय मिर्जापुर में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित शर्मा मोड़ के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से एंबुलेंस पीछे से टकरा गई। घटना रविवार रात साढ़े 10 बजे की है।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद एंबुलेंस काफी दूर तक ट्रक में फंस कर घिसटती चली गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक शंकर दयाल वैश्य (34 ) ने बताया कि मध्य प्रदेश के जयंत स्थित नेहरू अस्पताल से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मरीज छोड़कर वह लौट रहा था।
विज्ञापन


शर्मा मोड़ से आगे बढ़ने पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इसके बाद एंबुलेंस को संभालने के दौरान ब्रेक फेल हो गया और वह ट्रक में पीछे जा भिड़ी। हादसे के चलते एंबुलेंस, ट्रक में फंस गई और चालक ट्रक लेकर भागता रहा। एंबुलेंस के फंसे होने की जानकारी होने पर अहरौरा के चित्त विश्राम के पास चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस सवार शंकरराव ( 40 ) व  रिंकेश कुमार, निवासी इंग्लिशपुर चपलकारी, आरा (बिहार) की मौत हो गई। प्रीतम कुमार और एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed