फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accident in mirzapur

कार को टक्कर मारते हुए टीन शेड में घुसा बालू लदा हाईवा

Mon, 03 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident in mirzapur
हलिया। क्षेत्र के कस्बा में शनिवार की रात को बालू लदी मिनी हाइवा ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक घर व मकान के बाहर खड़ी कार को धक्का मारते हुए टीन शेड में जा घुसा। हुए हादसे में बिजली का पोल भी टूटकर तार समेत जमीन पर धराशाई हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय हलिया रोड पर शनिवार को देर रात बालू लेकर आ रही मिनी हाइवा जैसे ही कस्बा में पहुंची कि अचानक हाइवा का ब्रेकफेल हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर घर के सामने खड़ी कार में टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकराते हुए पास ही स्थित एक टीन शेड में घुस गया। हादसा के समय टीन शेड के नीचे कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के पोल में टक्कर इतनी तेज थी कि एक पोल टूटते ही उसके साथ आधा दर्जन पोल भी खिचाव के चलते धराशाई हो गए। उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति को बंद कराया गया। हुए इस हादसे में हलिया कस्बा निवासी प्रेम अग्रहरी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। तार के खिचाव से पारस अग्रहरि, गिरजा अग्रहरि, दिनेश, रविंद्र प्रताप सिंह, रामजी मौर्य व जगपाल के घर के सामने लगे विद्युत पोल धराशाही हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। पोल गिरने से रविंद्र प्रताप सिंह के मकान के छत का एक पटिया भी टूट गई। गनीमत रहा कि यह हदसा रात में हुआ नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। टक्कर के बाद घरों से निकले ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में लग गई। हाइवा चालक ने बताया कि ब्रेकफेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed