फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accessible toilets , bulldozers moved on

सुलभ शौचालय पर चला बुल्डोजर

Sun, 10 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sun, 10 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accessible toilets , bulldozers moved on
नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के पांचवें दिन शनिवार को क्षेत्र के शास्त्री पुल से पुतलीघर तक अतिक्रमण हटाया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने भी अतिक्रमण अभियान का निरीक्षण किया। लोगाें ने मंत्री से मिलकर उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए समय देने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं मंत्री के काफिले में शामिल वाहनों के शास्त्री सेतु पर खड़े हो जाने से उस दौरान पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। मंत्री के काफिले के जाने के बाद ही पुल पर आवागमन सुचारू रुप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शास्त्री पुल पर हटाए गए अतिक्रमण स्थल पर शनिवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की जानकारी ली।  


एडीएम के निर्देश पर जान्हवीं होटल के सामने सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन के अतिक्रमण कर बनाए गए दूकान को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद अतिक्रमण दस्ता ने जान्हवीं होटल के पास बने सुलभ शौचालय को तोड़ा। नीचे का रूख करते हुए सड़क किनारे लगाए गए होर्डिंग को उखाड़कर फेंका गया।

उसके बाद शास्त्री पुल से महंथ शिवाला की तरफ अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया गया। अतिक्रमण दस्ता द्वारा तोड़-फोड़ से लोगों में अफरातफरी मची रही। एडीएम ने कहा कि नगर को अतिक्रमण मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अनाधिकृत रुप से पटरियों पर कब्जा किया है, वह तत्काल अतिक्रमण हटा लें। एसडीएम सदर अशोक कनौजिया ने कहा कि पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। जिससे अतिक्रमण हटाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अभियान के दौरान सीओ नगर प्रवीण यादव, कटरा कोतवाली शफीक अहमद, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed