फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Academic session may start in Vindhya University from July 2025

Mirzapur News: जुलाई 2025 से विंध्य विश्वविद्यालय में शुरू हो सकता है शैक्षिक सत्र

Fri, 26 Jul 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Academic session may start in Vindhya University from July 2025
मिर्जापुर। विंध्य विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र जुलाई 2025 से शुरू हो सकता है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के साथ मोहनपुर पहाड़ी पर निर्माणाधीन डिग्री काॅलेज परिसर का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय भवन का निर्माण पूरा होने तक डिग्री कॉलेज परिसर में ही शैक्षिक सत्र के तहत पठन-पाठन शुरू होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक काम के लिए प्रस्तावित भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि निर्माणाधीन डिग्री काॅलेज में कुल 10 कक्षों के अलावा लैब, लाइब्रेरी तथा अन्य कार्यालय बनाए गए हैं। निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों को फिनिशिंग का काम अविलंब पूरा कराकर भवन को हस्तांतरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र तथा भदोही में संचालित 171 डिग्री कॉलेज विंध्य विश्वविद्यालय से संबंद्ध होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 से प्रशासनिक कार्य के अलावा शैक्षिक सत्र का संचालन शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय का स्थायी भवन बनकर तैयार होने तक अस्थायी रूप से निर्माणाधीन डिग्री काॅलेज परिसर में शैक्षिक सत्र के तहत पठन-पाठन का काम शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक काम भी भवन बनकर तैयार होने तक यहीं से किए जाएंगे। इस दौरान सीएंडडीएस के सहायक अभियंता भी मौजूद रहे। विंध्य विश्वविद्यालय का निर्माण मड़िहान तहसील के देवरी कला हो रहा है। विश्वविद्यालय भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास तो हो गया है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण फिलहाल निर्माण का काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed