फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Abandoned roads, citizens will face trouble in the rain

खोदकर छोड़ दी गई सड़कें, बारिश में नागरिक झेलेंगे परेशानी

Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Abandoned roads, citizens will face trouble in the rain
नगर में लगातार खोदी जा रही सड़कों से लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों नगर में सड़कों की खोदाई का कार्य लगातार जारी है। जगह-जगह सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। इससे पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। नगर में में त्रिमुहानी के पास की सत्ती रोड को पूरी तरह से खोद दिया गया है। यहां सड़क की खोदाई अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए की गई है।
विज्ञापन

इन दिनों अमृत योजना के तहत जगह-जगह पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन के जरिए घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 216 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। इसके तहत शास्त्री सेतु के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पूरे नगर में पाइप लाइन डालने व ओवरहेड टैंक बनाने का काम किया जा रहा है। योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सत्ती रोड की सड़क भी खोदी गई है। यह सड़क एक ओर तो त्रिमुहानी पर खुलती है और दूसरी ओर मुसफ्फरगंज व बूढ़ेनाथ की तरफ जाती है। इस मार्ग का महत्व यह है कि त्रिमुहानी या पक्का घाट पर भीड़ बढ़ने पर आमतौर पर लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। दूसरे यह मार्ग अत्यंत संकरा भी है। इसलिए बीचोबीच हुई खोदाई से लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन तो डाल दी गई है, लेकिन सड़क कब बनाई जाएगी, इसके प्रति अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को परेशानी का सामना करके भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि यह कार्य जल निगम करा रही है। सड़क का निर्माण भी वही कराएगी। उधर, मोहल्ले में सड़क तो खोद दी गई, लेकिन इसी खोदाई के दौरान कई घरों की पेयजल वाली पाइप लाइन भी कट गई। नागरिकों ने कार्यदायी संस्था पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पाइप कट जाने के कारण उनको पानी नहीं मिल पा रहा है। कई जगह पानी व्यर्थ बह रहा है। कई लोगों ने व्यक्तिगत खर्च पर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराया है। नगर के दुर्गादेवी, बभनैया टोला, इमामगंज, बदलीघाट आदि कई जगहों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। इसकी वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर के अंदर होने और सड़क संकरी होने के कारण गलियों पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। नागरिक लगातार सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed