फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aasthadham gathered and worshiped, worshiped mother Vindhyavasini

आस्थाधाम उमड़े श्रद्घालु, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aasthadham gathered and worshiped, worshiped mother Vindhyavasini
विंध्याचल। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। गंगा स्नान के बाद मंदिर पहुंची महिला भक्तों ने मां को हलवा-पूरी चढ़ाया। विंध्यधाम की समस्त गलियां भक्तों से पटी रहीं।
विज्ञापन

घंट-घड़ियाल, शंख व नगाड़े के बीच मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शन व पूजन के लिए खोल दिया गया। दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन किए। न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग सहित बच्चा पाठक गली, जयपुरिया गली व थाना गली में दिनभर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जाते रहे। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में छोटे-बड़े वाहन घुसने न पाएं इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर अमरावती चौराहा, वाराणसी बस स्टैंड, पटेंगरा नाला, रोडवेज चौराहा सहित आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed