{"_id":"6123ef6b8ebc3e7f4c6b403c","slug":"aarapeeeseph-javaan-ke-shav-ka-hua-antim-sanskaar-mirzapur-news-vns6075577178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएसएफ जवान के शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएसएफ जवान के शव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मृतक आरपीएसएफ जवान परमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार को गौरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली आरपीएसएफ के जवान व जिगना थाने की पुलिस ने कंधा दिया और शव यात्रा में शामिल हुई।
चेन्नई मे 51बटालियन डी कम्पनी में तैनात आरपीएसएफ जवान परमेश कुमार यादव (29) रविवार को सुबह घर पहुंचा था। इन्वर्टर खराब होने की जानकारी होने पर उसे बनाने पहुंच गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक परमेश कुमार पांच भाई व दो बहनों में चौथे नम्बर पर था। मृतक को दो पुत्री निधी व प्रियल है। शव यात्रा के समय मां तेरसा देवी व पत्नी सरिता रोते रोते बेसुध हो गई। आरपीएसएफ दिल्ली की 5ई बटालियन के उपनिरीक्षक बबलू कुमार व आरक्षी मनोज कुमार, जिगना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने कंधा लगाकर व सलाम कर मृत जवान को अंतिम विदाई की। मुखाग्नि पिता विजयबहादुर ने दी। इस दौरौन पूर्व सैनिक वेंकट रमन सिंह सहित क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।