{"_id":"60fc580c8ebc3e584527b106","slug":"aakriti-and-beauty-waved-their-glory-in-12th-mirzapur-news-vns6022728126","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वीं में आकृति व सौंदर्य ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वीं में आकृति व सौंदर्य ने लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देर शाम सीआईएससीई (कांउसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इक्जामिनेशन) बोर्ड की आईसीएसई दसवीं और आईएसई बारहवी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार बेहतर रिजल्ट आने से परीक्षार्थी और उनके परिजन काफी प्रसन्न रहे। सेंट मेरीज स्कूल की आकृति राय व सौंदर्य केसरी ने 12 वीं की परीक्षा में 99. 25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस बार कोविड- 19 के कारण किसी भी बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई। बोर्ड के फार्मूले के अनुसार अंकों को प्रदान कर बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है। जिले में मात्र दो विद्यालय ही आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं। इनमें से एक है सेंट मेरीज स्कूल तथा दूसरा सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर। इन दोनों ही विद्यालयों में 12 वीं में कुल दो सौ 33 विद्यार्थी कक्षा 12 में थे। इसमें सेंट मेरीज स्कूल में विज्ञान वर्ग में एक सौ आठ तथा कामर्स में 30 तथा सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में 95 विद्यार्थी थे। इस बार दोनों ही विद्यालयों का परिणाम शत- प्रतिशत रहा।
सेंट मेरीज की आकृति राय व सौंदर्य केसरी 99. 25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। दूसरे नंबर पर इसी विद्यालय की वनिशा तिवारी 98. 50 तथा इसी विद्यालय की अन्या श्रीवास्तव 97. 75 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की हरप्रीत कौर ने 96. 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी विद्यालय के ओमजी अग्रहरि ने 95. 75, सौम्या गुप्ता ने 94. 50, श्रेया सिंह ने 93. 75 तथा आकृति विजय ने 93. 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
टापर की पहली पसंद है इंजीनियरिंग
इस परीक्षा के टापर की पहली पसंद इंजीनियरिंग है। इसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कुछ बच्चों ने मेडिकल के क्षेत्र में भी जाने की इच्छा जाहिर की। आकृति राय व सौंदर्य केसरी इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। सौंदर्य तो जेईई की परीक्षा देने बाहर गया हुआ है। फोन पर उसने परिणाम पर प्रसन्नता जतायी। दोनों के ही पिता व्यवसायी व मां अध्यापिका हैं। आकृति के पिता यशवीर राय व मां नूतन राय ने प्रसन्नता जतायी है तो सौंदर्य के पिता अशोक केसरी व मां वर्षा केसरी ने भी बच्चे की सफलता पर जश्न मनाया। आकृति ने बताया कि उसको अपने बड़े भाई से प्रेरणा मिली है। बड़े भाई ने इसी वर्ष इंजीनियरिंग का कोर्स कंप्लीट किया है।
सपना पूरा करना चाहता है ओमजी
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की हरप्रीत कौर ओमजी अग्रहरि मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। ओमजी के पिता मोहन कुमार अग्रहरि अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मां सुनयना अग्रहरि ने बताया कि उनका सपना था कि ओमजी एक डाक्टर बने। ओमजी उसी के लिए प्रयास कर रहा है।
12 वीं के मेधावी
आकृति राय 99. 25 प्रतिशत सेंट मेरीज स्कूल
सौंदर्य केसरी 99. 25 ---- सेंट मेरीज स्कूल
वनिशा तिवारी 98. 50 सेंट मेरीज स्कूल
अन्या श्रीवास्तव 97. 75 सेंट मेरीज स्कूल
हरप्रीत कौर 96. 50 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
ओमजी अग्रहरि 95. 75 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
सौम्या गुप्ता 94. 50 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
श्रेया सिंह 93. 75 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
आकृति विजय 93. 75 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर