फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died due to toxic consumption in Abuja Hall

संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त सेवन से युवक की मौत

Sat, 22 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to toxic consumption in Abuja Hall
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी निवासी युवक की बृहस्पतिवार की रात अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिजनों और ससुरालियों ने एक-दूसरे पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। ससुराल वाले प्रेम प्रपंच के चलते और परिवार वाले विवाद के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र स्व. उमाशंकर तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार की रात को पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद घर पहुंचने पर वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत होने पर आरोप -प्रत्यारोप का दौर चलने लगा। मृतक के साले शुभम का आरोप है कि उसके जीजा दिनेश का भाभी से चक्कर था। तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन शालू से शादी हुई। इसके बाद भी प्रेम-प्रपंच चलता रहा। बृहस्पतिवार की शाम को जीजा अपनी पत्नी शालू को उसके नानी के घर छोड़ने आए थे। रात को सब उनका इंतजार कर रहे थे तो मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शालू ने जेठ और जेठानी दूध में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। उधर, मृतक के छोटे भाई महेश ने आरोप लगाया कि उसका भाई दिनेश पत्नी को छोड़ने ससुराल गया था। उन लोगों ने ही जहर दिया। घर आने पर वह अचेत होकर गिर गया। भाई के ससुराल वाले भाभी पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। भाभी एक सप्ताह से अपने मायके गई है। भाई दिनेश अलग रहता था। वह बड़े भाई के और मां के साथ खेत वाले मकान पर रहता था। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। दोनों पक्ष आरोप लगाते हुए तहरीर दिए है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed