फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A worker working in a house under construction died due to electric shock.

Mirzapur News: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक की करंट से मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A worker working in a house under construction died due to electric shock.
लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक के रोते परिजन, स्रोत सोशल मीडिया
लालगंज। लालगंज-विजयपुर रोड पर सोमवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिक विंध्यवासिनी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहिरा गांव निवासी विंध्यवासिनी लालगंज के विजयपुर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिक उन्हें लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सीएचसी रेफर किया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंचे। मृतक विंध्यवासिनी परिवार के लिए आय का एकमात्र सहारा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजन और गांव वाले रोते-बिलखते भावुक हो गए। माता फूलवासी अपने पुत्र की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गईं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजूदर की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed