वाराणसी: पार्लर संचालिका ने किशोरी का दो महीने तक कराया सामूहिक दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति, अब आई गिरफ्त में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने नाम पर वाराणसी ले जाकर किशोरी से ब्यूटी पार्लर में दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति कराने वाली मुख्य आरोपी पार्लर संचालिका को पुलिस ने सोमवार की शाम को मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में किशोरी को वाराणसी ले जाने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
किशोरी 15 जून की रात ब्यूटी पार्लर संचालिका के फोन करने पर घर से बाहर निकली थी। जिसे आरोपी अजीत उर्फ दीपू साहनी बाइक से रामनगर पार्लर संचालिका के यहां पहुंचा।
वाराणसी के रामनगर में दो माह तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और वेश्यावृत्ति भी कराई गई। पखवारे पूर्व किसी तरह किशोरी उनके चंगुल से निकलकर रामनगर थाने पहुंची और आप बीती सुनाई।
पूरी जानकारी के बाद रामनगर पुलिस ने चुनार पुलिस को घटना की जानकारी दी। चुनार पुलिस युवती को अपने साथ ले आयी थी। मेडिकल और 164 का बयान होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य की तलाश जारी थी।
इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्यूटी पार्लर संचालिका को चुनार रेलवे स्टेशन के आटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी ब्यूटी पार्लर संचालिका के सहेली की बहन थी। घर आते जाते किशोरी से उसका संपर्क हुआ।
इसी दौरान किशोरी ने संचालिका से रोजगार दिलाने की बात कही और उसे रामनगर बुलाया। अजीत किशोरी को रामनगर पहुंचाया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म व वेश्यावृत्ति करायी जाने लगी। इस अनैतिक कार्य में पार्लर संचालिका के अलावा एक सभासद, एक चाय का दुकानदार, एक सैलून का दुकानदार, मकान मालिक उसका लड़का व लड़के का दोस्त सहित अन्य शामिल हैं।उनकी भी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।