{"_id":"68c32de2727dc4808e0a6f98","slug":"a-library-will-be-built-near-ghantaghar-with-rs-160-crore-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139914-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 1.60 करोड़ से घंटाघर के पास बनेगी लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 1.60 करोड़ से घंटाघर के पास बनेगी लाइब्रेरी
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगरोदय योजना से नगर पालिका परिषद 1. 60 करोड़ रुपये से घंटाघर के पास डिजिटल लाइब्रेरी बनवाएगा। आधुनिक संचार माध्यमों से लैस इस लाइब्रेरी में एक साथ 80 पाठक बैठकर लाइब्रेरी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इस डिजिटल लाइब्रेरी में 50 डेस्कटाप लगाए जाएंगे। इससे पाठक पूरे विश्व की जानकारी हासिल कर सकेंगे। कम समय में अधिक जानकारी इस लाइब्रेरी की खासियत होगी।
इन सबके साथ ही सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी पाठकाें को उपलब्ध कराई जाएगी। पुस्तकों का भी एक अच्छा संग्रह यहां पर होगा। यदि किसी समय सभी डेस्कटाप पर कोई न कोई बैठा है तो वहां लोग खाली न बैठकर पुस्तकों से ही ज्ञानार्जन कर सकेंगे।
विज्ञापन
नगर में एक सरकारी व एक निजी क्षेत्र की लाइब्रेरी को छोड़कर अन्य कोई लाइब्रेरी नहीं है।
इस लाइब्रेरी की खासियत यह होगी कि इसमें छोटी कक्षा से लेकर उच्च कक्षा व तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थी भी इसका उपयोग कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद के ईओ जी लाल ने बताया कि इसका प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।