फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   a cycle man abduct small girl, but she she recovered safely after four hours

बालिका को ले गया साइकिल सवार, चार घंटे बाद बरामद

Mon, 17 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
a cycle man abduct small girl, but she she recovered safely after four hours
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई गांव के पास सोमवार की सुबह खेत से खेलते हुए सड़क पर आई एक बालिका को साइकिल सवार लेकर चला गया। जानकारी होने पर खोजबीन करते हुए परिजनों ने पुलिस को सूूचना दी। पुलिस सक्रिय हुई तो साइकिल सवार बालिका को गैपुरा रामपुर घाट मार्ग के नीबी गहरवार गांव के पास छोड़ कर भाग गया। खोजबीन में जुटी पुलिस ने बालिका को रोते देख पूछा तो पता चला कि कोई उसे उठा कर ले गया बाद में यहां लाकर छोड़ दिया। पुलिस ने बालिका को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कलना गहरवार के ढेगुअहा गांव निवासी रामदीन बिंद सर्रोई गांव में बटाई पर खेत लेकर खेती करता है । सोमवार की सुबह रामदीन की पत्नी अनूपा देवी अपनी आठ वर्षीय पुत्री अनन्या को साथ लेकर खेत में लगी फसल की निराई गुड़ाई करने गई थी। वहां पड़ोस के अन्य लोग व बच्चे भी गए थे। सुबह नौ बजे अनन्या खेत से खेलते हुए अतरैला सर्रोई मार्ग पर आ गई। एक साइकल सवार युवक बालिका को साइकल पर बैठा कर गैपुरा-रामपुर घाट मार्ग की ओर चल दिया। इधर अन्य बच्चों ने अनन्या को साइकल से ले जाने की सूचना जब उसकी मां को दी तो परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। इसके बाद रामदीन ने लिखित सूचना गैपुरा पुलिस को दी। गैपुरा पुलिस खोजबीन कर रही थी कि दोपहर साढ़े बारह बजे साइकल सवार युवक बालिका को नीबी गहरवार गांव के पास छोड़कर भाग गया। वहां पहुंची पुलिस ने बालिका को रोते देख पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। बालिका को गैपुरा पुलिस चौकी लाकर पिता रामदीन व बड़े पिता तुलसीदास सौंप दिया। चौकी प्रभारी रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक माया शंकर यादव व अजय प्रताप सिंह पे बलिका को बरामद किया है। साइकिल सवार की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस के सक्रियता की सराहना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed