फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चा स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को करें प्रेरित

बच्चा स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को करें प्रेरित

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। बच्चों को वर्ष भर विद्यालय भेजने और शत प्रतिशत नामांकन का संकल्प लेते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रभात फेरी में स्वच्छ स्कूल, सुंदर स्कूल आओ चलें स्कूल हम के नारों से गूंजा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री श्री चौरसिया ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि नवीन शैक्षिक सत्र में बालक व बालिकाओं का शत प्रतिशत नामांकन कराने एवं पूरे वर्ष उन्हें नियमित विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करें। मुख्य विकास अधिकारी डा. विवेक पांडेय ने शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को दस बच्चे का नामांकन कराने और शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने को प्रोत्साहित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. पारस नाथ ने कहा कि अध्यापक बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

रैली कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज से शुरू होकर शहीद उद्यान त्रिमोहानी होते हुए घंटाघर आकर समाप्त हुई। रैली में 6 से 14 वर्ष के सभी बालक बालिकाओं का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में नगर पालिका के परिषदीय विद्यालयों के अतिरिक्त सभी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली में छात्र छात्राओं द्वारा सब पढ़ें सब बढ़ें, लड़का लड़की एक समान, सबको देना विद्याधन तथा शिक्षा है सबका अधिकार के नारे लगाए। कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता भूप नाथ द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय किरन बाला सिंह, जीजीआईसी प्राचार्या अनिता यादव, अतुल दत्त त्रिपाठी, जिला समन्वयक रमेश कुमार राय, केशराज सिंह, डा. अनुपम शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र मिश्रा, रवींद्र कुमार पांडेय, राकेश मौर्या, विनोद यादव, कुलदीप शुक्ला, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकास खंड पड़री में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। ब्लाक के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई।
इस अवसर पर पंचदेव सिंह, श्रीमती जीता शर्मा, गोपाल दास, शचि सिंह, कविता देवी, विमलेश अग्रहरि, राजेश सोनकर, अजय यादव, राजबली सिंह, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, अनिता देवी, फूलमनी देवी, शैला देवी, बदामा देवी, उमा शंकर, शिव गोविंद, जीत लाल, राज कुमार, छोटे लाल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कपसौर के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस अवसर पर सत्या देवी, पूनम सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, रंजू देवी, विमला सिंह, दुलरी देवी, झगड़ु बिंद, गजानंद सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय चौहान पट्टी, प्राथमिक विद्यालय ककरहा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छटहां में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस अवसर पर चंद्रमा प्रसाद दूबे, सुमन देवी, नेहा श्रीवास्तव, विजय शंकर उपाध्याय, पंकज चतुर्वेदी, वंदना, स्नेहलता, ब्रहम श्ंाकर पांडेय, आसिम इजहार तथा अमरेश चंद्र मौजूद रहे।

वहीं न्याय पंचायत स्तर पर पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय श्रीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय विष्णु पट्टी तथा प्राथमिक विद्यालय श्रीपट्टी के बच्चों व शिक्षको द्वारा रैली निकाली गई। इस अवसर पर कैलाश नाथ दूबे, रामपत्ती देवी, चंद्र प्रकाश मौर्य, दूधनाथ, विजया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed