फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन में पानी न मिलने से पावर लिफ्टर की मौत

ट्रेन में पानी न मिलने से पावर लिफ्टर की मौत

Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जम्मू से टाटानगर जा रही 8102 मूरी एक्सप्रेस में पानी न होने के कारण एस सात बोगी में सवार एक पावर लिफ्टर की इलाहाबाद से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बीच मौत हो गई। जीआरपी ने मिर्जापुर स्टेशन पर शव कब्जे में ले लिया। घटना से गुस्साए रेल यात्रियों ने टीटीई को बंधक बनाते हुए पिटाई कर दी। आरपीएफ और जीआरपी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो यात्रियों की उनसे भी झड़प हुई।
विज्ञापन

मूरी एक्सप्रेस शनिवार की शाम जम्मू से टाटानगर के लिए रवाना हुई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों का आरोप है कि रविवार की सुबह ही ट्रेन में पानी समाप्त हो गया था। ट्रेन रुकी भी तो सिर्फ आउटर वाले स्थानों पर। इलाहाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बावजूद पानी नहीं भरा गया। नई दिल्ली, कानपुर और इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इलाहाबाद से ट्रेन आगे बढ़ने पर एस सात बोगी की बर्थ 47 पर सवार पावर लिफ्टर मो. अजहरुद्दीन निवासी सी ब्लाक ढपकी जमशेदपुर पानी के लिए तड़पने लगा। नैनी रेलवे स्टेशन पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत खराब हो गई और वह अचेत हो गया। टीटीई को जानकारी दी गई लेकिन वह कुछ कर पाने में नाकाम रहे। जिगना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर स्पोर्ट्स मैन की हालत और खराब हो गई। रविवार रात मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डा. अनीता गुप्ता ने अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी होते ही अन्य यात्री भड़क उठे और टीटीई की पिटाई कर दी। पानी के अभाव में रेल यात्री सीमा, राहुल और अंकुर भी अचेतावस्था में थे। इन्हें मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाया गया तो वे होश में आए। करीब एक घंटे तक मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हंगामा के बाद ट्रेन पौने दस बजे रात रवाना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed