फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खाद्यान्न वितरण की होगी त्रिस्तरीय जांच

खाद्यान्न वितरण की होगी त्रिस्तरीय जांच

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडल में खाद्यान्न व मिट्टी तेल वितरण की त्रि-स्तरीय चेकिंग होगी। मंडलायुक्त बीके सिंह ने मंडल के तीनों जिलाधिकारी व खाद्य आयुक्त को निर्धारित रोस्टर के अनुसार वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र व संतरविदास नगर भदोही में खाद्यान्न व मिट्टी तेल वितरण होता है। खाद्यान्न वितरण में अनियमितताओं के शिकायत के मद्देनजर मंडलायुक्त ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिसके मद्देनजर मंडलायुक्त ने वितरण की त्रि-स्तरीय चेकिंग कराने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद ब्लाक गोदामों में आवंटन के सापेक्ष गेहूं, चावल तथा चीनी की प्रत्येक आमद की मात्रा का प्रथम स्तर पर सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा नामित दो राजपत्रित अधिकारी करेंगे। संबंधित अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट 22 तारीख को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट 23 तारीख तक नहीं मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

द्वितीय स्तर पर ब्लाक गोदामों से उचित दर विक्रेताओं को आवंटन के सापेक्ष निर्गत खाद्यान्न की मात्रा का सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा नामित कर्मी द्वारा किया जाएगा। संबंधित एसडीएम अथवा जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोटेदार द्वारा आवश्यक वस्तु का एक ही स्टाक रजिस्टर बनाया गया है। स्टाक रजिस्टर किसी भी दशा में प्रत्येक माह नहीं बदला जाए। वहीं तृतीय स्तर पर माह की एक से चार तारीख तक ग्रामीण क्षेत्र में कोटेदार की दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न व मिट्टी तेल की मात्रा का सत्यापन एसडीएम द्वारा नामित ग्राम पंचायतवार ग्राम पंचायत अधिकारी अथवा लेखपाल करेंगे। सत्यापन के बाद उचित दर विक्रेता द्वारा राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न, चीनी तथा मिट्टी तेल की बिक्री निर्धारित मात्रा व दर पर की जाएगी। जिसकी पुष्टि पंचायत स्तर पर गठित प्रशासनिक समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा किसी ग्राम पंचायत में समिति का गठन नहीं किया गया है तो समिति का गठन तत्काल कर लिया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed