{"_id":"62-125669","slug":"Mirzapur-125669-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक परीक्षा में पकड़े गए 16 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक परीक्षा में पकड़े गए 16 नकलची
Mirzapur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा में गुरुवार को 16 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इसमें एक विंध्यवासिनी महाविद्यालय, पांच केजीएस महाविद्यालय तथा दस परीक्षार्थी केबी कालेज में नकल करते हुए पकड़े गए।
भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रवीण सेठी ने बताया कि अंातरिक उड़ाका दल ने दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। छानबे स्थित केजीएस महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष मेजर डा. वीसी कौशिक ने बताया कि गुरुवार को पांच परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जिनमें पहली पाली बीए प्रथम वर्ष हिंदी की परीक्षा में एक तथा द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। मुसफ्फरगंज स्थित केबी कालेज में मुख्य नियंता डा. करनैल सिंह के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने दस परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
प्राचार्य डा. प्रफुल्ल कुमार सिंघानिया ने बताया कि पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी की परीक्षा में 759 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 760 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जीडी बिनानी महाविद्यालय के मुख्य नियंता डा. ध्रुवजी पंाडेय ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष हिंदी की परीक्षा में 372 तथा बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 209 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।