{"_id":"62-125667","slug":"Mirzapur-125667-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पुल पार कर रहे ट्रक चालकाें को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पुल पार कर रहे ट्रक चालकाें को पीटा
Mirzapur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शास्त्री सेतु की तरफ करीब 50 ओवरलोड ट्रक गुरुवार की दोपहर नटवां चौकी की ओर से जाने लगे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस लोड वाहनाें को रोकने का प्रयास करने लगी। इस दौरान कुछ चालक वाहन जबरन लेकर निकलने लगे। चालकाें की मनमानी देखकर पुलिस कर्मियाें ने उच्चाधिकारियाें को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने चालकाें की पिटाई करते हुए पुल पर जाने से रोक दिया।
सोनभद्र व रीवा की ओर से गुरुवार की दोपहर करीब 50 की संख्या में ओवरलोड ट्रक नटवां चौकी से शास्त्री सेतु की ओर बढ़े। जिसको देखते ही नटवां चौकी की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन कई चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाते हुए पुल को पार करने लगे। दो की संख्या में मौजूद सिपाही स्थित बिगड़ते देख आनन फानन में कटरा पुलिस को मामले से अवगत कराए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंची कटरा की फोर्स चालकाें की मनमानी को देखते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनाें के शीशे तोड़ डाले। पुलिस कार्रवाई देखकर चालकाें ने अपने अपने वाहनाें को सड़क किनारे लगा दिया। दोपहर से देर रात तक सड़क किनारे खड़े वाहन के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीराें व छोटे वाहनों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि 18 मार्च को शास्त्री सेतु के 15वें नंबर के खंभे की बेयरिंग व स्प्रिंग टूटकर गंगा में गिर गई थी। जिससे पुल का कुछ हिस्सा धंस गया था। पुल जर्जर होने की जानकारी पर पुलिस प्रशासन ने लोगों की निगाह में लोड वाहनाें की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी।