{"_id":"62-125666","slug":"Mirzapur-125666-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेले की तैयारी अभी भी आधी-अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेले की तैयारी अभी भी आधी-अधूरी
Mirzapur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। वासंतिक नवरात्र मेला तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा, लेकिन तैयारियां अभी भी आधी-अधूरी है। न तो गंगा घाटों, गलियों व मार्गों पर साफ-सफाई हो पाई है और न ही जगतजननी के दरबार में रंगाई-पुताई का कार्य ही हो पाया है। ऐसे में देखना यह है कि नवरात्र पूर्व मेले की तैयारी कैसे पूर्ण होती है ।
बुधवार को विंध्याचल में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सख्त हिदायत दी थी कि अधिकारी हर हाल में 29 मार्च तक मेले की तैयारी को पूर्ण करा लें, बावजूद इसके तेजी नहीं आ पा रही है। गुरुवार को मेले की तैयारी में जनपद के अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। कोई अतिक्रमण हटवाने में जुटा रहा तो कोई जर्जर विद्युत तार को बदलवाने में मशगूल दिखा। गंगा घाट पर बैरिकेडिंग आदि लगाया जा रहा है, लेकिन कार्य की गति अत्यंत धीमी है। विंध्याचल की चामुंडा गली, पश्चिम मुहाल, कोतवाली रोड, पकरीतर, चिकान टोला, रेलवे स्टेशन गली, रोडवेज परिसर, बंगाली चौराहा, बरतर चौराहा, बावली चौराहा, पक्काघाट गली, बच्चा पाठक गली, फतेपुरी गली, मोतियाझील मार्ग, कंट्रोल रूम वाली गली में हर तरफ कूड़ा-करकट नजर आया। धाम क्षेत्र के कई मार्गों पर अभी तक मरम्मत कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। धाम क्षेत्र के बंगाली चौराहा से पंटेंगरा नाला से पुरानी वीआईपी मार्ग सहित कंतित व रेहड़ा चुंगी तक, स्टेट बैंक चौराहा से रेलेवे स्टेशन, कालीखोह मोड़ से अष्टभुजा मंदिर व काली मंदिर तक के मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मार्ग पर मरम्मत कार्य न होने से दर्शनर्थियों को गड्ढायुक्त मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। मेले के मद्देनजर विद्युत विभाग द्वारा पोल पर बदले जा रहे हाईमास्क व ट्यूबलाइट में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिसके चलते प्रमुख मार्गों पर नवरात्र के दिनों में अंधेरा ही रहेगा, जिससे दर्शनार्थियों को असुविधा को सकती है। उधर, पुतलीघर से लोहिया तालाब तक मार्ग खराब है।