फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नवरात्र मेले में पुरोहित दिखेंगे ड्रेस कोड में

नवरात्र मेले में पुरोहित दिखेंगे ड्रेस कोड में

Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर हुई विंध्य पंडा समाज की बैठक में मेले की तैयारियाें पर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी पंडा समाज के लोग मेले के दौरान ड्रेस कोड में अपने कार्ड के साथ रहेंगे। साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने में कोताही नहीं बरतेंगे।
विज्ञापन

विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने सभी तीर्थ पुरोहितों का आह्वान करते हुए कहा कि मेले के दौरान जिला प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर कार्य करें। कहा कि मेले के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसे अविलंब अवगत कराएं, जिसे प्रशासन के साथ मिलकर निदान कराया जा सके। उन्हाेंने कहा कि मेले को अच्छे ढंग से संपादित करने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अपने वेषभूषा में तथा कार्ड लेकर रहेंगे, बिना कार्ड के कोई नहीं रहेगा। श्री पाठक ने तीर्थ पुरोहितों से कहा कि मेले के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि यात्रियाें को दर्शन-पूजन में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विंध्याचल धाम में मंगलवार को दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक चली आम सभा की बैठक की अध्यक्षता विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक और संचालन मंत्री दुर्गा शंकर पाठक ने की। इस दौरान गुंजन मिश्र, तेज बहादुर गिरी, शिव पूजन दीक्षित, संदीप उपाध्याय, अनुपम जी, राहुल द्विवेदी, केदार नाथ भंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
विज्ञापन


नवरात्र मेले में चुस्त-दुरूस्त रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
नवरात्र के दौरान विंध्याचल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कर ली गई हैं। तीस बेड के सीएचसी पर छह डाक्टर सहित कुल 29 स्टाफ तैनात हैं। सीएचसी विंध्याचल के अधीक्षक डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान क्षेत्र में आयुर्वेद और होम्योपैथ के अलावा एलोपैथ के छह बूथ लगाए जाएंगे। मेले में जनपद के 40 चिकित्सकाें की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 12 महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके अलावा 30 फार्मासिस्ट, 12 स्टाफ नर्स, 14 तृतीय श्रेणी एवं 28 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई जाएंगी, जो तीन शिफ्ट में अपनी सेवा देंगे। मेले के दौरान पांच एंबुलेंस लगाए गए हैं, जिनमें एक मोबाइल सेवा के तहत एक एंबुलेंस लगाई जाएगी, जो 24 घंटे मेला क्षेत्र में भ्रमण करेगी। जिला अस्पताल पुरुष में 15 से 20 बेड आरक्षित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed