{"_id":"62-103270","slug":"Mirzapur-103270-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चिकित्सक सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चिकित्सक सहित छह लोग घायल
Mirzapur
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। कोतवाली इलाके में चेचरी मोड़ एवं धौरहरा गांव के समीप सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चिकित्सक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिवारीजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों घटनाओं के बारे में स्थानीय पुलिस के पास कोई सूचना दर्ज नहीं हुई थी।
पहली घटना कोतवाली इलाके के मिर्जापुर-चुनार मार्ग स्थित धौरहरा गांव के समीप करीब पूर्वाह्न दस बजे उस समय हुई जब वाराणसी के पड़ाव निवासी डा. कौशिक पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य पर ड्यूटी पर जा रहे थे, ज्योंही उनकी कार धौरहरा गांव के सामने पहुंची सामने से आ रहे ट्रक टक्कर मार दिया। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना कोतवाली इलाके के चेचरी मोड़ पर सोमवार को करीब दो बजे हुई। इसमें ट्रक और सवारियों से भरी आपे में टक्कर हो गयी। इससे आपे में सवार आधा दर्जन खेतिहर मजदूर जो जमालपुर इलाके में धान की रोपाई करने जा रहे थे घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। आपे में सवार सभी पड़री थाना क्षेत्र सिंधोरा के निवासी बताए गए। उनके नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी है।