फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   94 thousand forgery from account

शादी कार्ड का ई पास बनवाने में खाते से निकले 94 हजार

Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
94 thousand forgery from account
पड़री। थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी युवक को शादी का ई पास बनवाना महंगा पड़ गया। ई-पास के बनाने के चक्कर में जालसाजों ने उसके खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिया। युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामधीन की शादी सात मई को होना है। सुरेन्द्र कुमार शादी का पास बनवाने के लिये जिला मुख्यालय गया। जहां ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही गई। इस पर युवक ने घर लौटने पर बगल स्थित पथरहा गांव के एक युवक से बात कर शादी के ई पास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। सुरेंद्र के चचेरे भाई बमशंकर पाल ने बताए नंबर पर बात किया। शादी में प्रति व्यक्ति पांच रुपये की मांग पर उसनके बैंक का खाता नंबर दे दिया। 10 मिनट बाद मोबाइल पर 94 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इस पर वह हैरान हो गया। थाने में जाकर तहरीर दिया। थानाध्यक्ष मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed