{"_id":"5bd75884bdec226933277531","slug":"91540839556-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजरिया बदलें अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजरिया बदलें अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। उक्त बातें उपजिलाधिकारी लालगंज अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को हलिया विकास खंड सभागार में सोमवार को जनसुनवाई के तत्काल बाद ब्लाक एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। हुए जन सुनवाई के दौरान जमीन, राशनकार्ड, वन विभाग समेंत कुल पंद्रह प्रार्थना पत्र आए।संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए।
जन सुनवाई बाद उपजिलाधिकारी ने ब्लाक सभागार में तहसील एवं ब्लाकस्तरीय अधिकारियों की क्लास ली। समीक्षा बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रो को चुस्त व दुरुस्त बनाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रो की रंगाई व पुताई के साथ ही साफ-सफाई के विशेष ध्यान दिए जाएं। एसडीएम ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रो की स्थापना नहीं कराई गई है वहां का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराए जाएं। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण की भी खबर ली। उन्होने ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यह शासन की प्रमुखताओं शामिल है। कहा कि भ्रमण के दौरान अधिकांशत: पाया जा रहा है कि ऐसे आवासो में कहीं छत नहीं पटी है तो कही खिड़की व दरवाजे तक नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा अधिकारी अपना नजरिया बदलें अथवा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। एसडीएम ने कहा कि अभियान चलाकर किन्हीं कारणो से अधूरे आवास व शौचालयों को शीघ्र पूरा कराएं। बैठक के दौरान डीसी एनआरएलएम/ प्रभारी बीडीओ दीन दयाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेशचंद्र उपाध्याय, अखिलेश दूबे, पीयूष दूबे, आद्या प्रसाद, विजय पाल मिश्र, अमर बहादुर सिंह, मनीष कुमार, शिवशंकर, अविनाश सिंह, सहित आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर समेत समस्त ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे।