{"_id":"5bd60549bdec2269332773f7","slug":"91540752713-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों का काम तमाम, सीधे लाभ उठाए किसान: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों का काम तमाम, सीधे लाभ उठाए किसान: राहुल
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। किसान देेश की रीढ़ हैं। बगैर इनके देश का उत्थान व विकास असंभव है। ये बातें छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने रविवार को मुख्यमंत्री समग्र गांव गोनौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में न्याय पंचायत कृषि गोष्ठी के दौरान व्यक्त किया।
छानबे विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय को दुगना करने पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ उठाने में अब बिचौलियों का काम समाप्त हो गया। किसान सीधे विभाग से संपर्क स्थापित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। विधायक ने कहा केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित मे सीधे सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर रही है। गोष्ठी में किसानों की मांग पर विधायक ने निकट भविष्य में शीघ्र ही क्षेत्र में बीज गोदाम खुलवाए जाने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में छानबे विधायक ने प्रगतिशील किसानों को नि:शुल्क बीज का वितरण भी किया। इस मौके पर जय सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, सुजीत मोदनवाल, सिम्पू सिंह, जय प्रकाश सिंह, बीज गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, पुच्चू भैया, राम सिंह, राजेंद्र सिंह सहित किसान व भाजपाई मौजूद रहे।