फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विध्य दरबार में मंगलवार कमड़ा आस्था का सैलाब

विध्य दरबार में मंगलवार कमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 15 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विध्य दरबार में मंगलवार कमड़ा आस्था का सैलाब
विंध्याचल। सावन के तीसरे मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। गुड़हल समेत अन्य पुष्पों समेत सोनाचांदी तथा रत्नजड़ित आभूषणों से मां का भव्य शृंगार किया गया। भोर में मां की भव्य मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर पहुंची महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगाया वहीं पुरुषों ने माता नारियल-चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर मां का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी देवी का पावन दरबार सावन के तीसरे मंगलवार को दूरदराज से आए आस्थावानों से पटा रहा। देवी मां का विधिवत दर्शन-पूजन करने को कांवरियों का भी रेला लगा रहा। कांवरियों ने मंदिर पहुंचकर बड़े ही भक्ति भाव से मत्था टेका। मां विंध्यवासिनी सहित बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। गंगा स्नान करने के बाद भक्तजनों ने डलिया में नारियल-चुनरी, माला-फूल, लाचीदाना, रोरी-रक्षा एवं प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे, जहां मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं मां के जयघोष से पूरा धाम परिसर देवीमय हो रहा था। मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात् बड़ी संख्या में भक्तों ने पहाड़ पर विराजमान महाकाली और माता अष्टभुजी देवी के धाम में जाकर शीश झुकाया। देवी मंदिरों में सावन के तीसरे मंगलवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे, वहीं श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी दूरदराज से आए भक्तों की सेवा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed